भदोही पुलिस ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

भदोही पुलिस ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

आरक्षी कन्हैया कुमार को मिला पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न-रजत

भदोही (जनवार्ता)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भदोही पुलिस ने शनिवार को राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कैम्प कार्यालय और रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

rajeshswari

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा करने और आमजन में सुरक्षा की भावना कायम रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मियों को धैर्य, संयम, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने जनपदीय पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ धार्मिक आयोजनों, त्योहारों, कांवड़ यात्रा, जुलूस एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया है।

कन्हैया कुमार को डीजीपी प्रशंसा चिह्न-रजत

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए आरक्षी कन्हैया कुमार को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न-रजत एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

आठ पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने निरीक्षक रामेश्वर नाथ यादव, आरक्षी पवन कुमार खरवार, कमांडर अशरफ जमा, पायलट महेंद्र कुमार, कमांडर श्याम जी रावत, कमांडर अजीत कुमार, चालक हरिनाथ सरोज और चालक अखिलेश यादव को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़े   रोहनिया में GST 2.0 पर जागरूकता सम्मेलन, आम आदमी को राहत की उम्मीद

पुलिस कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने तथा अपने दायित्वों का सत्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर में पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने सर्किल एवं थानों में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद तिरंगे को सलामी दी गई और पुलिसकर्मियों को जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। भदोही पुलिस की ओर से जनपदवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *