बिरला ‘स’ छात्रावास में रुद्राभिषेक, छात्रों ने की विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना

बिरला ‘स’ छात्रावास में रुद्राभिषेक, छात्रों ने की विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना

वाराणसी (जनवार्ता)। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर बिरला ‘स’ छात्रावास में रुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले धार्मिक अनुष्ठान में छात्रावास के संरक्षक सत्यप्रकाश पाल, विकास कुमार सिंह, अभय कुमार सहित छात्रावास और संकाय के सैकड़ों छात्रों ने सहभागिता की। जहाँ विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसमें छात्रों ने भगवान शिव का पूजन कर विश्वविद्यालय की उन्नति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण कल्याण की मंगलकामना की। इसमें छात्रावास के संरक्षक इस आयोजन को लेकर उत्साहित नजर आए। इस दौरान संरक्षक सत्यप्रकाश पाल ने कहा कि वह सदैव छात्रों के हित और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते रहे हैं। भविष्य में भी सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मक सोच से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को बेहतर दिशा देने का प्रयास जारी रहेगा। इस आयोजन ने छात्रावास परिसर में आध्यात्मिकता और सकारात्मकता का वातावरण बना दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   रामनगर : मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों का थाने पर धरना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *