निकिता सिंह को मिला डीजीपी सिल्वर मेडल

निकिता सिंह को मिला डीजीपी सिल्वर मेडल

वाराणसी (जनवार्ता) । लंबे समय से लापता दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कराने और उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य के लिए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात उपनिरीक्षक निकिता सिंह को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से डीजीपी सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

rajeshswari

निकिता सिंह ने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनके प्रयासों से करीब तीन वर्ष से लापता एक नाबालिग बालिका को जौनपुर और करीब एक वर्ष से लापता दूसरी बालिका को सीतापुर से सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में उपलब्ध सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए लगातार तलाश की गई। इसके बाद दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

उपनिरीक्षक निकिता सिंह का यह कार्य महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशील और प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण है। उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें डीजीपी सिल्वर मेडल मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े   सावन के प्रथम सोमवार पर पारंपरिक झंडे के साथ यादव बंधुओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *