वरुणा उफान पर, निचले इलाके जलमग्न

वरुणा उफान पर, निचले इलाके जलमग्न

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर उसकी सहायक वरुणा नदी पर भी दिखने लगा है। वरुणा नदी उफान पर है और कई स्थानों पर किनारों से बाहर बह रही है। इससे शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। वरुणा कॉरिडोर और आसपास की सड़कें पानी में डूब गई हैं, जबकि कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है।

rajeshswari


बाढ़ प्रभावित लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुनील यादव ने बताया कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ रहा है और खाने-पीने की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है।


बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने शहर में 46 बाढ़ राहत केंद्र बनाए हैं और निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नाविकों और घाट किनारे रहने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर : शादी का झांसा देकर धोखा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *