गेल की खुदाई से 4 हजार घरों की जलापूर्ति ठप

गेल की खुदाई से 4 हजार घरों की जलापूर्ति ठप

वाराणसी (जनवार्ता)। महेशपुर क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान गेल की खुदाई से जल निगम की मुख्य पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते करीब चार हजार घरों में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति बंद है।

rajeshswari


स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना समन्वय और पूर्व सूचना के खुदाई शुरू की गई, जिससे जलापूर्ति लाइन टूट गई। घटना के तीन दिन बाद भी लीकेज का सटीक स्थान नहीं मिल सका है, जिसके कारण मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया है।


क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे पेयजल के लिए सरकारी नलों और टैंकरों पर निर्भर हैं। वहीं सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन भी प्रभावित है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जल निगम से तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत कराने तथा जलापूर्ति बहाल होने तक टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   बिजली निजीकरण के खिलाफ आंदोलन का एक साल पूरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *