सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी राम मोहन कन्नौजिया का सम्मान समारोह संपन्न

सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी राम मोहन कन्नौजिया का सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता) । आराजी लाइन विकासखंड के शाहंशाहपुर स्थित सिद्धिविनायक पैलेस में बुधवार को पशुधन प्रसार अधिकारी राम मोहन कन्नौजिया के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान एवं बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुचिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार राव ने की।

rajeshswari

मुख्य अतिथि मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आर.एस. राजपूत, विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव और सचिव अरविंद कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। अतिथियों ने राम मोहन कन्नौजिया सहित पूर्व में सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारियों समर बहादुर सिंह, दशरथ सिंह, करुणाकर सिंह, कामेश्वर सिंह, राम मूर्ति सिंह, छविनाथ मौर्य और कमल नयन सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान उनके कार्यकाल के योगदान की सराहना की गई और उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम का स्वागत पशुधन प्रसार अधिकारी वेद प्रकाश और संचालन संघ के महामंत्री शैलेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर पशुचिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार राव, पशुधन प्रसार अधिकारी संजय सिंह, संतोष कुमार, रामू प्रसाद, दिनेश कुमार यादव, ऋषिकांत यादव, सुषमा गौतम, आनंद सिंह, सांख्यिकी अधिकारी त्रिलोकी नाथ चौरसिया, प्रधान लिपिक विनय सिंह, हिमांशु, शुभम श्रीवास्तव, विकास, अनित सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   वेतन बकाया पर 500 सफाईकर्मी हड़ताल पर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *