11 साल से फरार वारंटी को जीआरपी कैंट ने किया गिरफ्तार

11 साल से फरार वारंटी को जीआरपी कैंट ने किया गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस ने 11 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट वाराणसी रजोल नागर के कुशल निर्देशन में की गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु गुप्त पुत्र बग्गन साहू, निवासी भिटकुरी थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, के विरुद्ध न्यायालय वाराणसी द्वारा गिरफ्तारी एनबीडब्ल्यू/82 सीआरपीसी जारी किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ थाना जीआरपी कैंट वाराणसी में मु0अ0सं0 3812/2015, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है और वह करीब 11 वर्षों से फरार चल रहा था।

पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर वारंट दिखाकर उसे न्यायालय के आदेश से अवगत कराया गया और 21 अगस्त 2026 को करीब शाम 3 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, उपनिरीक्षक प्रमोद यादव, चौकी प्रभारी जीआरपी भदोही तथा हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   राष्ट्र का उत्थान नारी शक्ति के सम्मान से संभव : सनत कुमार सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *