भदोही : महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

भदोही : महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

भदोही (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जनपद भदोही में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने ग्राम, कस्बों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

rajeshswari

पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर ग्राम चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान महिला संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। छात्राओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच की पहचान तथा महिला अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन, रास्तों अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छेड़खानी या किसी प्रकार के उत्पीड़न की घटना होने पर महिलाएं और बालिकाएं भयभीत न हों। तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन अथवा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा पर सूचना दें और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराएं।

अभियान के दौरान सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक इस्तेमाल को लेकर भी जागरूक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी साझा करने से बचने तथा साइबर अपराध की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

पुलिस टीमों ने महिलाओं को 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़े   भेलूपुर के होटल दयाल टावर में विदेशियों को बिना अनुमति ठहराने के आरोप में संचालक-मैनेजर पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने अभियान के दौरान “सुरक्षित बेटी, स्वावलंबी नारी—मिशन शक्ति की यही तैयारी” और “हर कदम पर सुरक्षा का अहसास, मिशन शक्ति है आपके पास” का संदेश देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *