रंजिश में युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

रंजिश में युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक इशु कन्नौजिया की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो किशोर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर शव और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया गया।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपितों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई। आरोपितों ने इशु को बुलाकर चापड़ से उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया।


21 अगस्त को पहलवान वीर बाबा मंदिर के सामने रेलवे लाइन के पास से पुलिस ने शिवपुरवा निवासी प्रदीप बिंद (21) और दो किशोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपितों और मृतक के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न मुकदमे दर्ज रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़े   वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर लोहता का 12वीं सीबीएसई परिणाम घोषित, शत-प्रतिशत सफलता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *