जीआरपी : 36 हजार रुपये के चुराए मोबाइल संग चोर गिरफ्तार

जीआरपी : 36 हजार रुपये के चुराए मोबाइल संग चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैंट पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 35,999 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, शनिवार को जीआरपी कैंट की टीम अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं की  रोकथाम के लिए स्टेशन परिसर में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक के अंतिम छोर, काशी साइड स्थित रेलवे परिसर में पंप हाउस के पास सीमेंट पाइप के समीप एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरदार राम पुत्र सूरज, निवासी तरवां, थाना बेलांव, जिला कैमूर, बिहार, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल चेक करने पर पुलिस ने उसे चोरी का पाया। बरामद मोबाइल की कीमत 35,999 रुपये बताई गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोलनागर, उपनिरीक्षक श्रीकांत यादव, एएसआई राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल अनुरोध कुमार, कांस्टेबल इंद्रजीत तथा कांस्टेबल सतीश यादव शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   गंगा में कूदे बुजुर्ग, एनडीआरएफ व पुलिस कर रही तलाश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *