चकरोड न होने से दलित बस्ती बेहाल, कीचड़ में स्कूल जा रहे बच्चे

चकरोड न होने से दलित बस्ती बेहाल, कीचड़ में स्कूल जा रहे बच्चे

बड़ागांव (वाराणसी)। विकास खंड के ग्राम सभा गजापुर की दलित बस्ती आज भी चकरोड मार्ग की सुविधा से वंचित है। बरसात के दौरान बस्ती तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ और जलभराव से भर जाता है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

rajeshswari


ग्रामीणों के अनुसार बस्ती तक जाने के लिए कोई सुगम सरकारी रास्ता नहीं है। बारिश में मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है और बच्चे खेतों की मेड़ व कीचड़ भरे रास्तों से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। इस दौरान जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। बच्चों के कीचड़ से होकर स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी नाली पर अतिक्रमण के कारण चकरोड का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान पति संतोष सिंह ने बताया कि बस्ती तक पहुंचने के लिए सरकारी नाली ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन उस पर कब्जा होने से रास्ता नहीं बन पा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटते ही मार्ग का निर्माण कराया जा सकता है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्थलीय जांच कराकर अतिक्रमण हटाने और बस्ती तक स्थायी सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   घूसखोर चौकी इंचार्ज और सिपाही रिश्वत लेते गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *