आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन सेलिब्रेशन, बच्चों ने दिया पेड़ बचाने का संदेश

आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन सेलिब्रेशन, बच्चों ने दिया पेड़ बचाने का संदेश

वाराणसी के रोहनिया स्थित आर एस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान बच्चों ने रक्षाबंधन को अनोखे अंदाज में मनाते हुए वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

rajeshswari

कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर और आकर्षक क्राफ्ट तैयार किए। उनकी बनाई राखियों और पोस्टरों में ‘वृक्ष रक्षाबंधन’ का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया। बच्चों ने पोस्टरों के माध्यम से बताया कि जिस तरह भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी तरह हमें पेड़ों की भी रक्षा करनी चाहिए। बच्चों ने ‘पेड़ लगाएं, पेड़ बचाएं और पेड़ों की रक्षा करें’ जैसे संदेशों के जरिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई।

कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर अनुराधा सिंह और साधना वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक्टिविटी इंचार्ज अकांक्षा मिश्रा ने बच्चों के साथ मिलकर पूरी मेहनत और लगन से गतिविधियों को तैयार कराया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में शिक्षिकाओं रीना वर्मा, आयुषी सिंह, पूनम सिंह, प्रियम त्रिपाठी, सुनीता तिवारी, ज्योति श्रीवास्तव, ज्योति पाठक, ईशिका सिंह, स्वीटी तिवारी, बीना श्रीवास्तव, कविता दुबे और शानू पांडेय ने सहभागिता की। शिक्षिकाओं ने बच्चों की रचनात्मकता और उनकी सोच की सराहना की।

विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश तिवारी और डायरेक्टर ने बच्चों की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। इसी भावना को प्रकृति से जोड़ते हुए पेड़ों की रक्षा का संदेश देना बच्चों की नई सोच को दर्शाता है। ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देते हैं।

इसे भी पढ़े   एनआई एक्ट मामले में वारंटी गिरफ्तार किया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *