जगदीश पटेल का काशी में भव्य स्वागत
बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था
वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी जगदीश पटेल के प्रथम काशी आगमन पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों तथा पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।


एयरपोर्ट से काशी आगमन के दौरान एयरपोर्ट तिराहा, केजे होटल, महादेव वाटिका (सातों महुआ), तरना पुल और शिवपुर समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।
काशी पहुंचने के बाद जगदीश पटेल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर लोक-कल्याण और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, प्रदेश राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, अजय गुप्ता, पूजा दीक्षित, मधुकर चित्रांश, प्रमील पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह सनी, अशोक जाटव, अशोक पाण्डेय, अमित खरे, अवधेश राय, पंकज चतुर्वेदी, मनोज सोनकर, हीरा यादव, रजत जायसवाल, अनुराग शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, रणंजय सिंह, सुजीत सिंह टीका और गोकुल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

