कोटवा पुलिस चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक

कोटवा पुलिस चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा पुलिस चौकी परिसर में आगामी बारह वफात (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, संभ्रांत लोगों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

rajeshswari

बैठक की अध्यक्षता लोहता थाना अध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि बारह वफात का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

कोटवा चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जुलूस एवं अन्य आयोजनों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन किया जाए तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग किया जाए।

बैठक में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमले से भीषण आग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *