लापता मानसिक अस्वस्थ महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा   

लापता मानसिक अस्वस्थ महिला को पुलिस ने परिजनों को सौंपा   

वाराणसी (जनवार्ता)।चेतगंज पुलिस ने मानवीय संवेदना और तत्परता का परिचय देते हुए गाजियाबाद से लापता एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजन भावुक हो उठे और उन्होंने वाराणसी पुलिस की जमकर सराहना की।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, 28/29 अगस्त की रात चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर चौराहे पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर एक महिला पर पड़ी। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और अकेले घूम रही थी। पुलिसकर्मी उसे थाने लेकर पहुंचे और महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया।


इसके बाद मिशन शक्ति प्रभारी ने महिला की काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग के दौरान पुलिस को महिला के परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ। संपर्क करने पर पता चला कि महिला गाजियाबाद की रहने वाली है और 26 जुलाई 2026 को डॉक्टर को दिखाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी।


महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने गाजियाबाद के वेब सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चेतगंज पुलिस ने महिला के सकुशल वाराणसी में मिलने की सूचना उसके परिजनों को दी।


सूचना मिलने के बाद महिला के भाई और बहन वाराणसी पहुंचे। आवश्यक पहचान और औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद महिला को सकुशल देखकर परिजन बेहद खुश हुए और उन्होंने चेतगंज पुलिस की कार्यशैली और संवेदनशीलता की सराहना की।

इसे भी पढ़े   जवाहरलाल नेहरू कॉम्प्लेक्स को आधुनिक बनाने की पहल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *