क्रशर प्लांट का हिस्सा ढहने से चार श्रमिकों की मौत, अहरौरा में हादसे से मचा हड़कंप

क्रशर प्लांट का हिस्सा ढहने से चार श्रमिकों की मौत, अहरौरा में हादसे से मचा हड़कंप

मिर्जापुर (जनवार्ता)। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार को क्रशर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के कार्यालय का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसके मलबे में वहां काम कर रहे चार श्रमिक दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह के अनुसार हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। प्रशासन की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार्यालय में चार श्रमिक मौजूद थे। अचानक भवन का हिस्सा गिरने से वे मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।

प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों और क्रशर प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी एयरपोर्ट से एअर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’ अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू, विदेश यात्रा हुई आसान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *