वाराणसी में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत

वाराणसी में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत

वाराणसी (जनवार्ता)। जैतपुरा थाना क्षेत्र के भारत नगर (बगवानाला कॉलोनी) में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों तक फैल गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोदाम में जमा ज्वलनशील कबाड़ में चिंगारी लगने से आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में घना धुआं और तेज गर्मी फैलने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गलियों और घनी आबादी के चलते दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आग के दौरान गोदाम और आसपास रखे कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे जोरदार धमाकों के बीच इलाके में भगदड़ मच गई। बस्ती की झुग्गी-झोपड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले अधिकांश लोग बंगाल मूल के हैं, जो कबाड़ बीनकर गुजर-बसर करते हैं।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे जनहानि टल गई। हालांकि कई परिवारों का सामान जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

इस घटना ने एक बार फिर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और संकरी गलियों की समस्या को उजागर कर दिया है, जो आपदा के समय राहत कार्य में बड़ी बाधा बनती है।

इसे भी पढ़े   क्षतिग्रस्त पुलिया पर लगे गाटर से देर रात टकराई दो कारे,सवार हुए घायल,ग्रामीण जनो में व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश सड़क जाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *