नेटवर्क समस्या से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से समाधान की मांग

नेटवर्क समस्या से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से समाधान की मांग

सोनभद्र (जनवार्ता)। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के छत्ताकरम टोला और ग्राम पंचायत चैरी के ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या को लेकर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जियो, एयरटेल और बीएसएनएल सहित किसी भी प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता का नेटवर्क सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

rajeshswari



ग्रामीणों के अनुसार, नेटवर्क नहीं होने के कारण रात के समय आवश्यक सेवाओं का लाभ लेना बेहद मुश्किल हो जाता है। आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 और एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर संपर्क तक नहीं हो पाता। इससे गंभीर मरीजों और विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में बड़ी समस्या उत्पन्न होती है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रसव के समय एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन न लगना चिंता का प्रमुख विषय बना हुआ है।

युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में चैरी और आरंगपानी के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से क्षेत्र में जल्द से जल्द मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बहाल कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संचार सुविधा आज के समय में जनसुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।

प्रदर्शन में राजू कुमार गुप्त, अभय पटेल, राजेश कुमार, आरपी सिंह, महेंद्र खरवार, शंभूनाथ गोड़, विजय शंकर, कामेश्वर खरवार, राजू प्रजापति, उपेंद्र कुमार कुशवाहा, अजय कुमार, बेचन राम, बहादुर, रोहित, मुन्ना कुशवाहा, कमलेश कुमार, विनोद कुमार और उत्कर्ष गुप्ता सहित कई दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र में नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

इसे भी पढ़े   नदी में डूबे युवक का शव बरामद,किशोर की तलाश जारी

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *