हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। राबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को गोरारी मोड़ स्थित दुर्गा जी मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राबर्ट्सगंज पुलिस को यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 743/2026 में नामजद एवं प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गत 4 सितंबर को ग्राम करौली में आरोपियों ने एक राय होकर वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी तथा जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में 5 सितंबर को राबर्ट्सगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। सोमवार की दोपहर करीब 12:50 बजे गोरारी मोड़ स्थित दुर्गा जी मंदिर के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामवृक्ष पुत्र बनवारी (38 वर्ष), निवासी ग्राम करौली, थाना राबर्ट्सगंज, सर्वेश उर्फ बिट्टू पुत्र रामवृक्ष (20 वर्ष), निवासी ग्राम करौली, थाना राबर्ट्सगंज तथा संजय कुमार पुत्र श्रीराम (25 वर्ष), निवासी ग्राम पिपराही, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत बारी और हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सोनभद्र में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *