महेश गुप्ता ने संभाला वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी का पदभार

महेश गुप्ता ने संभाला वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी का पदभार

वाराणसी (जनवार्ता)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में गुरुवार को महेश गुप्ता ने जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वह पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

rajeshswari

लखनऊ मंडल में अपने कार्यकाल के दौरान महेश गुप्ता ने रेलवे की विकास योजनाओं, उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं और जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ मीडिया समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पदभार ग्रहण करने के बाद महेश गुप्ता ने कहा कि वाराणसी मंडल की जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। रेलवे की उपलब्धियों और यात्री हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक त्वरित एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पूर्वोत्तर रेलवे और वाराणसी मंडल की सकारात्मक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने की प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़े   बीएचयू की छात्रा रही सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *