गर्भगृह में श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच नोकझोंक, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गर्भगृह में श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच नोकझोंक, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

मिर्जापुर (जनवार्ता) । मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में दर्शन-पूजन के दौरान एक श्रद्धालु और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना के दौरान कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे दर्शन व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, दर्शन के दौरान किसी बात को लेकर श्रद्धालु और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गर्भगृह में मौजूद अन्य श्रद्धालु भी असहज हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब पांच मिनट तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा, जिसके चलते दर्शन-पूजन की प्रक्रिया बाधित हुई।
इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि अत्यधिक भीड़ और व्यवस्था बनाए रखने के दबाव में ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।


घटना के बाद मंदिर की भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित तथा सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया। इसके बाद दर्शन-पूजन की व्यवस्था पुनः सामान्य कर दी गई। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़े   आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मवेशी की मौत,महिला झुलसीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *