सोनभद्र में चोरी के मामले में लापरवाही पर इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित

सोनभद्र में चोरी के मामले में लापरवाही पर इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित

सोनभद्र में चोरी की घटना के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम और उपनिरीक्षक जयशंकर यादव को निलंबित कर दिया गया है।

rajeshswari

मामला करमा थाना क्षेत्र के तिलौली खुर्द गांव का है। यहां रहने वाले गुरूप्रसाद के घर में 22 अगस्त 2026 को चोरी की घटना हुई थी। सूचना मिलने पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

इसके बाद पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच उपनिरीक्षक जयशंकर यादव ने की। आरोप है कि मामले में जरूरी पुलिस कार्रवाई नहीं की गई और गलत व भ्रामक रिपोर्ट भेजी गई। साथ ही चोरी का मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया।

मामले में लापरवाही और शिथिलता पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी घोरावल से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसे भी पढ़े   प्रेमिका और पति-भांजे ने मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव डैम में फेंका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *