जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा को आज सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा को आज सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

rajeshswari


मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना करेंगे। यह यात्रा 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलेगी। करीब 20 दिनों तक चलने वाली यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी, जिसमें छत्तीसगढ़ भाजयुमो के 100 युवा शामिल होंगे।


यात्रा की शुरुआत गुजरात के वडनगर और वाराणसी के काशी से एक साथ होगी। देशभर में यात्रा के लिए 20 अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर 25 पदयात्री और 50 बाइक सवार युवा शामिल होंगे, जो जल कलश लेकर यात्रा करेंगे।
यात्रा के दौरान विभिन्न पवित्र नदियों से जल एकत्र किया जाएगा। इसके बाद एकत्रित जल से हाटकेश्वर महादेव और काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   योगी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश,अब तक की बड़ी घोषणाएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *