सीवान से लापता 12 वर्षीय छात्रा बनारस में सकुशल बरामद

सीवान से लापता 12 वर्षीय छात्रा बनारस में सकुशल बरामद

सीवान (जनवार्ता)। असांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से लापता हुई 12 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। छात्रा के घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

rajeshswari


शंकरपुर निवासी अरविंद कुमार राय की पुत्री अनुष्का राय डिवाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे वह स्कूल बैग लेकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला।


इसके बाद छात्रा के पिता ने असांव थाना और जीआरपी में सनहा दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल छात्रा की तलाश शुरू की। इसी दौरान असांव थाना पुलिस को वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र से छात्रा के वहां मौजूद होने की सूचना मिली।
पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के अनुसार, अनुष्का जीरादेई स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वाराणसी चली गई थी। सूचना मिलने पर परिजन बनारस पहुंचे और छात्रा को सकुशल अपने साथ घर ले आए।

इसे भी पढ़े   अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जेसीबी से ढहाया गया अवैध निर्माण, मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *