छह चोरी के मोबाइल के साथ शातिर स्नैचर गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद
वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैंट पुलिस ने वाराणसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नौ के पास चेकिंग के दौरान सनी राजभर (22) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से चोरी के छह मोबाइल बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। बरामद एक मोबाइल जीआरपी कैंट के मुकदमा अपराध संख्या 43/2026 से संबंधित मिला, जबकि अन्य पांच मोबाइलों के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 283/2026 दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रेनों और स्टेशनों के आसपास चोरी-छिनैती करता था। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।


