जन्मदिन से पहले सांसद मोदी से यूथ कांग्रेस ने पूछे 17 सवाल, पीएम आवास भेजा पत्र
वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर यूथ कांग्रेस ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके आवास पर 17 सवालों वाला पत्र रजिस्ट्री के माध्यम से भेजा। कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस पहुंचकर पत्र रजिस्ट्री कराया और कहा कि वे अपने सांसद से सीधे सवाल पूछ रहे हैं।


जिसमें यूथ कांग्रेस द्वारा भेजे गए पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और शहर की मूलभूत समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं। संगठन का कहना है कि सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन सवालों का जवाब अपेक्षित है।
जन्मदिन के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से पत्र में 17 सवाल शामिल किए गए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि यह पत्र केवल राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि काशी की जनता की समस्याओं से जुड़े सवालों को सामने रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि सवालों का जवाब नहीं मिला तो संगठन आगे भी कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और अधिवक्ता मौजूद रहे।

