बाबा विश्वनाथ के दरबार में राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने की पूजा

बाबा विश्वनाथ के दरबार में राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने की पूजा

प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना, पुरोहितों-आचार्यों और स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता) । प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विशेष दर्शन-पूजन और अनुष्ठान किया। दोनों नेताओं ने बाबा का जलाभिषेक एवं आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, यशस्वी और सुदीर्घ जीवन की कामना की। साथ ही देश-प्रदेश की खुशहाली और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

rajeshswari

पूजन के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

पुरोहितों, आचार्यों और स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के पुरोहितों एवं आचार्यों का सम्मान किया। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम में अपनी सेवाएं दे रहे स्वच्छता प्रहरियों को भी सम्मानित किया गया। वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प यात्रा से जुड़े बाइकर्स से नेताओं ने संवाद भी किया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके लिए 19-19 किलोग्राम के चार लड्डू तैयार किए गए थे, जिनका कुल वजन 76 किलोग्राम था।

विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति की कामना : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं आजीवन स्वस्थ रहने की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ से भारत को विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाने की भी कामना की गई है।

इसे भी पढ़े   खून से रंगा वाराणसी-प्रयागराज हाईवे,दो बाइकों की भिड़ंत में तीन कांवरियों की मौत

लंबे समय तक देश का नेतृत्व करें प्रधानमंत्री : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं काशी के लोकप्रिय सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर वरिष्ठ नेताओं के साथ बाबा विश्वनाथ के धाम में विशेष पूजा-अनुष्ठान किया गया। बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लंबे समय तक भारत का नेतृत्व करें, ताकि उनके नेतृत्व में देशवासी आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित भारत की संकल्पना को साकार होते देखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए भी बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, विधायक नीलकंठ तिवारी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *