मोदी के जन्मदिवस पर एनडीआरएफ ने दिया पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संदेश

मोदी के जन्मदिवस पर एनडीआरएफ ने दिया पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा का संदेश

पौधरोपण, स्वच्छता अभियान के साथ दशाश्वमेध घाट पर लगाया चिकित्सा शिविर

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), वाराणसी की ओर से गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के साथ सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

rajeshswari

11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के नवीन परिसर में आयोजित पौधरोपण अभियान में कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट सहित अधिकारियों और जवानों ने पौधे लगाए। इस दौरान हरित परिसर और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के साथ वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता जताई गई।

इसी क्रम में रश्मि नगर, लंका में नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य संगठनों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।

वहीं, दशाश्वमेध घाट पर चिकित्सा शिविर आयोजित कर स्थानीय नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरत के समय प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

एनडीआरएफ की ओर से बताया गया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, जनसहभागिता और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देना है। 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ नियमित रूप से जन-जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षित एवं आपदा-लचीले समाज के निर्माण में योगदान दे रही है।

इसे भी पढ़े   गंगा पार बनेगा क्रूज टर्मिनल, चलेगी वॉटर टैक्सी

कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने अधिकारियों और कार्मिकों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनसेवा को सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *