डोमरी किसानों की वैधानिक लड़ाई निःशुल्क लड़ेगी किसान संघर्ष समिति: विनय राय

डोमरी किसानों की वैधानिक लड़ाई निःशुल्क लड़ेगी किसान संघर्ष समिति: विनय राय

वाराणसी (जनवार्ता)। डोमरी में किसानों की आवश्यक बैठक सर्व सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम धीरज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जमींदार ईश्वरी नारायण सिंह से खरीदी गई किसानों की वैधानिक जमीन का मामला उठा, जिसमें राजस्व अभिलेखों में दर्ज नाम तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर द्वारा सरकार के दबाव में काटकर उपजाऊ खेती की जमीन पुलिस बल के सहारे कब्जा कर तीन पीढ़ियों से जीविकोपार्जन कर रहे किसानों को बेदखल करने का आरोप लगाया गया।

rajeshswari

किसानों ने कहा कि प्रशासन सिविल न्यायालय में जवाब दाखिल नहीं कर रहा है, जबकि कब्जे से पहले दाखिल मुकदमे में न्यायालय के आदेश पर हुई कोर्ट अमीन जांच में कब्जा किसानों का अंकित है। संयुक्त किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय मुन्ना ने कहा कि वाराणसी न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट और जरूरत पड़ने पर दिल्ली सुप्रीम कोर्ट तक किसानों की जमीन की वैधानिक लड़ाई किसान संघर्ष समिति वाराणसी निःशुल्क लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता का खुला दुरुपयोग कर गुजराती गैंग किसानों की जमीन लूटने की पराकाष्ठा लांघ रहा है और जेन जी तर्ज पर वाराणसी में संगठित किसान आंदोलन होगा। बैठक में विन्द्रा पटेल, दीपक पटेल, बाबूलाल पटेल, राजेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, चन्द्रशेखर, रामजनम सिंह, उमाशंकर, विनोद कुमार सहित कई किसान शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   माँ अन्नपूर्णा का सत्रह दिवसीय महाव्रत प्रारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *