आईआईवीआर में निबंध और टिप्पण-प्रारूपण प्रतियोगिता आयोजित

आईआईवीआर में निबंध और टिप्पण-प्रारूपण प्रतियोगिता आयोजित

वाराणसी (जनवार्ता)। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में रिफॉर्म उत्सव एवं हिंदी चेतना मास-2026 के अंतर्गत हिंदी निबंध तथा टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के विभिन्न प्रभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

rajeshswari

निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘विकसित भारत 2047 में कृषि का योगदान’ और ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता : वरदान या अभिशाप’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर कार्यालयी टिप्पणियां और प्रारूप तैयार किए।

संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में निबंध प्रतियोगिता का संचालन राजभाषा कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अनंत बहादुर, प्रभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय प्रताप सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. इन्दीवर प्रसाद एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ. रामेश्वर सिंह ने किया।

टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता का संचालन प्रशासनिक अधिकारी बलवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. गोविन्द पाल एवं सहायक निदेशक (राजभाषा) अभिनव प्रकाश ने किया। प्रतियोगिता के माध्यम से संस्थान में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और कर्मचारियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया गया।

इसे भी पढ़े   युवक ने चार बच्चों संग यमुना नदी में कूदकर दी जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *