मिशन शिक्षण संवाद की शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

मिशन शिक्षण संवाद की शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी (जनवार्ता)। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, वाराणसी में शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों, उत्कृष्ट शैक्षिक प्रयासों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को साझा करना तथा शिक्षकों को प्रोत्साहित करना रहा।

rajeshswari


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्री हेमंत राव तथा विशिष्ट अतिथि वाराणसी पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री अमित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी काशी विद्यापीठ श्री स्कंद गुप्ता द्वारा की गई।


कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन मिशन शिक्षण संवाद के प्रदेश संयोजक श्री रविंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने मिशन शिक्षण संवाद के उद्देश्यों, वर्षभर शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शैक्षिक कार्यों तथा विद्यालयों में नवाचारों के माध्यम से शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री हेमंत राव ने कहा कि शिक्षकों किया दायित्व है कि वह अपने कार्यों को समाज के बीच ले जाएं इससे अभिभावकों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि आज के तकनीकी युग में भी शिक्षकों का महत्व काम नहीं हुआ है और जो चीज शिक्षकों द्वारा समझाई जा सकती है उसे अन्य कोई विकल्प नहीं किया जा सकता। उनके द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों के कार्यों की सराहना की गई।


संगोष्ठी में शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों, गतिविधियों एवं सफल प्रयासों को साझा किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। वाराणसी पब्लिक स्कूल के निदेशक अमित पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सभी विद्यालय अपने स्तर पर खेल की गतिविधियां संचालित करें उनके लिए वाराणसी पब्लिक स्कूल हर सहयोग के लिए तैयार है। स्वागत मिशन शिक्षण संवाद की जनपद एडमिन सरिता राय ने किया। कार्यक्रम ने शिक्षकों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, नए विचारों को अपनाने और विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में इस वर्क एस राज्य पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती निगम राय का भी सम्मान किया गया इस अवसर पर एसआरजी कुंवर भगत सिंह, अमृता सिंह, उषा सिंह, आराधना दुबे, अनीता शुक्ला, मनीषा देवी, आरती सो, कमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, शशि भूषण त्रिपाठी, अर्चना सिंह सहित काफी शिक्षक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   तेज़ आवाज वाले डीजे से बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, एसीपी के निर्देश पर पुलिस ने कराया बंद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *