जौनपुर :  मां और बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर :  मां और बहन को कुल्हाड़ी से काटा

पेंशन के रुपये और जमीन के विवाद में वारदात, हत्या के बाद घर में ही मौजूद रहा आरोपी

जौनपुर (जनवार्ता)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में शनिवार को डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। पेंशन के रुपये और जमीन को लेकर हुए विवाद में भूपेंद्र ने कथित तौर पर अपनी 70 वर्षीय मां शीतला देवी और 40 वर्षीय बहन गौरा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर में ही मौजूद रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र के पिता राजपति सेवानिवृत्त शिक्षक थे और उनकी पेंशन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर भी परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को फसल घर लाने को लेकर भूपेंद्र का अपनी बहन गौरा से विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान गुस्से में आकर उसने बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बहन को बचाने के लिए मां शीतला देवी आगे आईं तो आरोपी ने उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भी आरोपी घर से फरार नहीं हुआ और वहीं मौजूद रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे पेंशन के रुपये और जमीन संबंधी विवाद को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में हर्बल ड्रग रिसर्च पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *