जनरल स्टोर में रखे संदिग्ध विस्फोटक के पैकेट में धमाका, पांच वर्षीय मासूम गंभीर

जनरल स्टोर में रखे संदिग्ध विस्फोटक के पैकेट में धमाका, पांच वर्षीय मासूम गंभीर

पुलिस ने शुरू की जांच

वाराणसी (जनवार्ता) । कपसेठी थाना क्षेत्र के कपसेठी बाजार में शनिवार सुबह एक जनरल स्टोर में रखे संदिग्ध विस्फोटक के पैकेट में अचानक धमाका हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्चे को कपसेठी चौराहे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हेरिटेज अस्पताल रेफर कर दिया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार कपसेठी बाजार स्थित जायसवाल जनरल स्टोर में कुछ संदिग्ध विस्फोटक सामग्री के पैकेट रखे थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे आशीष जायसवाल का पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक जायसवाल किसी तरह दुकान के अंदर पहुंच गया। इसी दौरान पैकेटों में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे को उपचार के लिए कपसेठी चौराहे स्थित निजी चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हेरिटेज अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। दुकान में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री किस अनुमति के तहत रखी गई थी और उसके भंडारण में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।

इसे भी पढ़े   नीतीश कुमार ने किया राज्यसभा जाने का ऐलान, बिहार में सत्ता समीकरण बदलने की संभावना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *