सिगरा में गूंजा खेल का जोश, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सिगरा में गूंजा खेल का जोश, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

भारतीय शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 32 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

वाराणसी। भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार से संबद्ध विद्यालयों के दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का शनिवार को सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे 32 विद्यालयों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साह और मार्च पास्ट ने खेल परिसर को जोश से भर दिया।

rajeshswari


महोत्सव का उद्घाटन महेश चंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष काशी प्रांत, अनिल श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं पूर्व संयुक्त सचिव ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस तथा बृजमोहन पांडेय, रीजनल कोऑर्डिनेटर, प्रांत यूपी ईस्ट, भारतीय शिक्षा बोर्ड ने संयुक्त रूप से किया।

*गणेश वंदना से मार्च पास्ट तक दिखी भव्यता*
उद्घाटन समारोह में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, कादीपुर (शिवपुर) के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गणेश वंदना और शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति के बाद खिलाड़ियों ने खेल शपथ ली। इसके बाद 32 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ मार्च पास्ट किया।
एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दम
प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, लांग जंप, हाई जंप और रिले रेस की स्पर्धाएं हुईं। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक के लिए जोर लगाया।

*पूर्व खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित*
समारोह के दौरान खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वाराणसी के पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पूर्व इंटरनेशनल एथलीट प्रियंका पटेल सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मान प्रदान किया गया।

इसे भी पढ़े   पानीपत : रोडवेज बस की टक्कर से ईको वैन का सीएनजी फटा, एक युवती की मौत 3 घायल

*खेल के साथ अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश*
राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, कादीपुर (शिवपुर) के निदेशक आनंद कुमार श्रीवास्तव की ओर से किया गया। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिल रहा है। दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का समापन रविवार, 20 सितंबर को होगा।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *