स्वर्ण जयंती चौक पर सपाइयों ने शंख बजाकर किया प्रदर्शन, बोले – बेरोजगारों को नौकरी दे सरकार

स्वर्ण जयंती चौक पर सपाइयों ने शंख बजाकर किया प्रदर्शन, बोले – बेरोजगारों को नौकरी दे सरकार

सोनभद्र (जनवार्ता)। बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को स्वर्ण जयंती चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने शंख बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश की और युवाओं को तत्काल रोजगार देने की मांग उठाई।

rajeshswari

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “बेरोजगारों को नौकरी दो”, “युवाओं के साथ अन्याय बंद करो” और “रोजगार दो नहीं तो जवाब दो” के नारे लगाए। सपाइयों ने मांग की कि सोनभद्र के कल-कारखानों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए।

इस मौके पर जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। भाजपा सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि धरातल पर युवाओं के साथ छलावा हो रहा है। लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी आज आम आदमी की सबसे बड़ी समस्या है। युवा सालों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन पेपर लीक, भर्ती में देरी और अनियमितताओं से उसका भविष्य अंधकार में चला जाता है। सरकार को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद कर पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती सुनिश्चित करनी चाहिए।

सपा नेताओं ने कहा कि रोजगार हर युवा का अधिकार है। सरकार को तत्काल रिक्त पदों पर नियुक्ति करनी चाहिए और निजी क्षेत्र में भी स्थानीय युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बेरोजगारी पर ठोस कदम नहीं उठाए तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन तेज करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   जमीन बंटवारे के विवाद में बड़े भाई पर जानलेवा हमला, नाबालिग बेटी ने बनाया वीडियो वायरल

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *