रामनगर में मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू की मौत

रामनगर में मुठभेड़, 25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू की मौत

रामनगर (जनवार्ता)।  थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास रविवार भोर पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कमांडर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को गोली लगी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari


पुलिस के मुताबिक बृजेश गंझू पुत्र पंचू गंझू, निवासी लूटू, थाना लावालौंग, जनपद चतरा, झारखंड अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया।

आरोप है कि रुकने के बजाय बृजेश मोटरसाइकिल से कूद गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी। पुलिस के अनुसार, बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी, हालांकि दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

गोली लगने के बाद बृजेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और एनआईए की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बृजेश को टीपीसी का प्रमुख कमांडर बताया जाता रहा है। पुराने सार्वजनिक रिकॉर्ड में भी उसे 25 लाख रुपये के इनामी टीपीसी उग्रवादी के रूप में दर्ज किया गया है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। बृजेश के साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति के संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़े   दीर्घायु अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *