लक्ष्मीकुंड पर 16 दिवसीय सोरहिया मेला शुरू

लक्ष्मीकुंड पर 16 दिवसीय सोरहिया मेला शुरू

माता लक्ष्मी की पूजा को उमड़ीं महिलाएं

वाराणसी (जनवार्ता)। लक्सा स्थित प्राचीन लक्ष्मीकुंड पर 16 दिवसीय सोरहिया मेला शुरू हो गया है। मेले में आसपास के क्षेत्रों के साथ ही दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। सुबह से ही लक्ष्मीकुंड परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

rajeshswari

महिलाएं लक्ष्मीकुंड के बाहर माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रही हैं। इसके बाद समूह में बैठकर माता की कथा भी सुनी जा रही है। कथा पूरी होने के बाद श्रद्धालु माता लक्ष्मी की प्रतिमा को अपने घर ले जाकर पूजा स्थल पर स्थापित करती हैं। मान्यता है कि प्रतिमा की पूरे वर्ष श्रद्धापूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

स्थानीय मान्यता के अनुसार सोरहिया मेले के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन लक्ष्मीकुंड पहुंचकर माता लक्ष्मी के दर्शन-पूजन के बाद कथा सुनते हैं। लक्ष्मीकुंड परिसर स्थित विष्णु मंदिर में सिंदूरदान की परंपरा भी निभाई जाती है।

एक वर्ष तक पूजा-अर्चना के बाद अगले साल पुरानी प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है और नई प्रतिमा स्थापित कर पुनः कथा एवं पूजन की परंपरा निभाई जाती है। सोरहिया मेले के चलते लक्ष्मीकुंड परिसर में महिलाओं की आस्था और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़े   नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 4.0 की सांस्कृतिक संध्या बनी यादगार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *