मुंबई तटीय मार्ग पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने चार लोगों को कुचला, तीन की मौत

मुंबई तटीय मार्ग पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने चार लोगों को कुचला, तीन की मौत

दो मृतकों की हुई पहचान, एक अज्ञात युवक की भी गई जान; घायल की हालत गंभीर

मुंबई (जनवार्ता)। मुंबई के तटीय मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, हादसा मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जाने वाले तटीय मार्ग पर लोटस जेटी के पास हुआ। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान चार लोग उसकी चपेट में आ गए।

नायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, मृतकों में शनाय गज्जल (21) और धैर्य सेठ (17) की पहचान हुई है। वहीं, करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक को अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे नायर अस्पताल के आघात वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   बरेका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *