नशे में बेटे ने मां को जिंदा जलाया, मौत का आरोप

नशे में बेटे ने मां को जिंदा जलाया, मौत का आरोप

पुलिस पहुंची तो जवानों से भिड़ा आरोपी, गिरफ्तारी के बाद खुद को बताने लगा भगवान

पटना। राजधानी पटना के खाजेकलां थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे पर अपनी 60 वर्षीय मां को कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि आरोपी चिंटू कुमार घटना के समय नशे की हालत में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की और गिरफ्तारी का विरोध किया।

पुलिस ने किसी तरह आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद भी उसका व्यवहार असामान्य बताया जा रहा है। वह खुद को भगवान बताने लगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   गोरखपुर में स्मार्ट सेंसर से होगी जलभराव पर नजर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *