पत्नी को पढ़ाकर सिपाही बनाया, नौकरी मिलते ही पति से बढ़ा विवाद

पत्नी को पढ़ाकर सिपाही बनाया, नौकरी मिलते ही पति से बढ़ा विवाद

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

वाराणसी (जनवार्ता)। पत्नी को पढ़ा-लिखाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने और उसके महिला कांस्टेबल बनने के बाद वैवाहिक विवाद गहराने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर शिवपुर पुलिस ने महिला कांस्टेबल ममता यादव, उनके पिता नखड़ु यादव और भाइयों आशीष यादव व सतीश यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

शिकायतकर्ता माता प्रसाद यादव के अनुसार उनका विवाह वर्ष 2011 में ममता यादव से हुआ था। वह कक्षा 10 तक पढ़े हैं और मजदूरी करते हैं। उनका आरोप है कि पत्नी की पढ़ाई के प्रति रुचि को देखते हुए उन्होंने उसे बीए, एमए और बीएड की पढ़ाई कराने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग किया। बाद में ममता की आबकारी विभाग, प्रयागराज में महिला कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति हो गई।

माता प्रसाद का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आया और आए दिन विवाद होने लगा। उनका कहना है कि जब वह बच्चों से मिलने जाते तो उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आठ जनवरी 2024 को ममता अपने भाइयों के साथ उनके घर पहुंचीं और अलमारी में रखे 48 हजार रुपये, अंगूठी, सोने की चेन और घड़ी लेकर चली गईं। विरोध करने पर धमकी देने का आरोप है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि ससुर और साले से शिकायत करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।

माता प्रसाद ने आरोप लगाया कि पत्नी अपने सरकारी पद का प्रभाव दिखाकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती है। न्यायालय के आदेश पर शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   संभल : खेत में मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, इलाके में मचा हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *