तबादले पर डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रमोद कुमार के तबादले पर गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की।

इस दौरान उनके साथ तैनात रहे अधिकारियों व कर्मचारियों ने कहा कि डीसीपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कार्य किया गया। पुलिसकर्मियों ने उनके सरल स्वभाव, सहयोगात्मक कार्यशैली और टीम को साथ लेकर चलने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
विदाई समारोह में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने डीसीपी प्रमोद कुमार को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

