गुलाब बाग कार्यालय में गूंजा एकात्म मानववाद का संदेश

गुलाब बाग कार्यालय में गूंजा एकात्म मानववाद का संदेश

वाराणसी। भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय गुलाब बाग में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

rajeshswari

प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय चिंतन परंपरा को आधुनिक संदर्भों से जोड़ते हुए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनका चिंतन व्यक्ति, समाज, राष्ट्र और प्रकृति के बीच संतुलित एवं समन्वित विकास पर आधारित था। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ऐसे भारत का सपना देखते थे जो आर्थिक रूप से स्वावलंबी, सामाजिक रूप से समरस और राष्ट्रीय दृष्टि से सशक्त हो। समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में सम्मान और अवसर दिलाना उनके अंत्योदय विचार का मूल भाव था।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय प्रभावशाली लेखक और पत्रकार भी थे। हिंदी और अंग्रेजी में उनके लेखन ने भारतीय राजनीति एवं सामाजिक चिंतन को नई दिशा दी। उनका जीवन सादगी, संगठननिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में भी सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता और मानवीय गरिमा के संदर्भ में दीनदयाल उपाध्याय के विचार प्रासंगिक हैं। महानगर के सभी बूथों पर भी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर चंद्रशेखर उपाध्याय, आत्मा विश्वेश्वर, प्रमील पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, अशोक जाटव, अमित खरे, अजय गुप्ता, सुनील यादव, संदीप कुमार चौरसिया, अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, अवधेश राय, राकेश कुमार जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, कुसुम सिंह पटेल, नेहा कक्कड़, शोभनाथ मौर्या, नीरज जायसवाल, मधुप सिंह, प्रमोद यादव मुन्ना, अनिल उपाध्याय, अवनीश पाण्डेय, योगेश वर्मा, वैभव उपाध्याय, इंदु भूषण गुप्त और विनय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   ट्रक की टक्कर से सीआरपीएफ जवान घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *