राजातालाब में व्यापारियों के साथ पुलिस की गोष्ठी

राजातालाब में व्यापारियों के साथ पुलिस की गोष्ठी

सुरक्षा और यातायात पर मंथन

वाराणसी। राजातालाब थाना परिसर में रविवार को अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

rajeshswari

गोष्ठी में बाजार में जाम, यातायात व्यवस्था, दुकानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, रात्रि गश्त तथा पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अपर पुलिस उपायुक्त ने व्यापारियों से सड़क और पटरियों पर दुकान अथवा सामान लगाकर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की, ताकि बाजार में आवागमन सुचारु रहे और जाम की स्थिति न बने।

व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें क्रियाशील रखने के साथ आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। इस दौरान व्यापारियों और अन्य उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

अपर पुलिस उपायुक्त ने व्यापारियों को उनकी सुरक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। गोष्ठी में राजातालाब थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *