उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान का शटर उठाकर चोरी, लाखों का माल समेत नकद भी साफ, सीसीटीवी कैमरे में कैद

उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान का शटर उठाकर चोरी, लाखों का माल समेत नकद भी साफ, सीसीटीवी कैमरे में कैद

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की मध्य रात्रि में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ित के अनुसार राम सूरत विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय बद्री विश्वकर्मा, उमरहा निवासी ने बताया कि विगत रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा उमराह बाजार स्थित मेरे मोटर पार्ट्स की दुकान श्रीराम ऑटो पार्ट्स का शटर उठाकर मोटर पार्ट्स का सामान बैटरी, लॉक, चेन किट आदि लाखों का माल सहित कुछ नगद चोरी कर लिया है।

rajeshswari


चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दुकान संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुकान मालिक ने पुलिस से चोरी की घटना की जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
वहीं थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   ‘डेड मैन’ को मिला टिकट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *