मिर्जामुराद में तीन ट्रकों की भिड़ंत में चालक समेत तीन घायल

मिर्जामुराद में तीन ट्रकों की भिड़ंत में चालक समेत तीन घायल

वाराणसी (जनवार्ता) । मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के तीन भारी वाहनों की जोरदार भिड़ंत में ट्रेलर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहा एक ट्रक हाईवे किनारे स्थित पंप पर डीजल भरवाने के लिए मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया। तभी पीछे से आ रहा एक ट्रेलर भी दूसरे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में ट्रेलर चालक रफीक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। दोनों ट्रकों के चालक भी हादसे में घायल हुए। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

इसे भी पढ़े   बंगाल में भी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर की तैयारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *