200 टन के बॉयलर को ले जा रहा 308 पहियों वाला ट्रेलर
मोहनसराय में फुटओवर ब्रिज काटने का काम शुरू
वाराणसी (जनवार्ता)। 200 टन वजनी ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर मशीन को लेकर जा रहे 308 पहियों वाले विशाल ट्रेलर को मोहनसराय चौराहे से गुजारने के लिए हाईवे पर बने फुटओवर ब्रिज को काटकर हटाने का काम सोमवार को शुरू कर दिया गया। भारी-भरकम ट्रेलर के गुजरने में बाधा बन रहे फुटओवर ब्रिज के हिस्से को हटाने के लिए कर्मचारियों की टीम मौके पर जुटी रही।


बताया गया कि विशाल ट्रेलर संभवतः मंगलवार को मोहनसराय चौराहे पहुंचेगा। बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए ओडिशा पहुंची इस विशाल बॉयलर मशीन को ट्रेलर पर लादकर सड़क मार्ग से ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। मशीन को लखीमपुर खीरी जिले के बलरामपुर में निर्माणाधीन प्लांट में स्थापित किया जाना है। भारी मशीन के सुरक्षित आवागमन के लिए मार्ग में आने वाली बाधाओं को हटाया जा रहा है।

