साली को बहला-फुसलाकर भगाने वाला जीजा गिरफ्तार

साली को बहला-फुसलाकर भगाने वाला जीजा गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने डोरिया तिराहे से दबोचा, पीड़िता पहले ही बरामद



सोनभद्र (जनवार्ता)। थाना रायपुर पुलिस ने साली को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित चल रहे उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार सुबह डोरिया तिराहे से आरोपी को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में रायपुर पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा, निवासी ग्राम कनेटी, थाना शाहगंज, सोनभद्र को सुबह करीब 8:40 बजे डोरिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर में मु0अ0सं0 124/2026 दर्ज है। मामले में धारा 87, 351(2) व 352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त अपनी साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को पहले ही बरामद कर लिया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक अजय पाण्डेय और कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित अभियुक्तों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   सीएम ने सोनभद्र को दी कृषि विज्ञान केंद्र सहित 414 करोड़ की सौगात,जंगलों में हेलीकाप्टर से छींटे जाएंगे चिरौंजी के बीचः
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *