समूह सखियों ने की सुरक्षा और मानदेय बढ़ाने की मांग

समूह सखियों ने की सुरक्षा और मानदेय बढ़ाने की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह सखियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने के साथ दुर्घटना व स्वास्थ्य बीमा, स्मार्टफोन और मोबाइल डेटा भत्ता उपलब्ध कराने की मांग की।

rajeshswari

समूह सखियों ने बताया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर 30 दिन कार्य करते हुए गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने, बैंक खाते खुलवाने, बीमा कराने और ‘लोकोस ऐप’ पर डेटा अपडेट करने सहित कई जिम्मेदारियां निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें केवल दो हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है, जो कई बार देरी से और कटौती के बाद मिलने से आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मानदेय में वृद्धि और कार्य के दौरान सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की मांग की। सखियों का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान नहीं होने पर उनके सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में माया राजभर, बीवी देवी, गंगा मौर्य, संगीता देवी, सीता देवी, छमता देवी, मीरा देवी और बिंदु देवी समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।

इसे भी पढ़े   सहकारिता विकास का मजबूत आधार: डा महेंद्रनाथ पांडेय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *