मिर्जामुराद में ट्रेन के चपेट में आने से नाना और तीन वर्षीय नाती की दर्दनाक मौत…

मिर्जामुराद में ट्रेन के चपेट में आने से नाना और तीन वर्षीय नाती की दर्दनाक मौत…

मिर्जामुराद (जनवार्ता)। थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में मंगलवार की शाम करीब सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से नाना और उनके तीन वर्षीय नाती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

rajeshswari


लच्छापुर (मिर्जामुराद) गांव निवासी दुलचंद्र राजभर (54 वर्ष ) अपने नाती राजन उर्फ राजा (3) पुत्र जितेंद्र राजभर निवासी परमपुर, जंसा को नजर उतरवाने के लिए पैदल लेकर गए थे। लौटते समय रास्ते में पानी भरा होने के कारण दोनों रेलवे ट्रैक की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रही और दूसरी ओर वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


परिजनों के अनुसार राजन उर्फ राजा करीब एक माह पुर्व अपनी मां पूनम राजभर के साथ ननिहाल आया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर मिर्जामुराद व जीआरपी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। दो मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़े   चंदौली के रेवसां गांव में पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *