जीवनदीप ने मनाई बापू व शास्त्री की जयंती, स्वच्छता और सेवा की ली गई शपथ

जीवनदीप ने मनाई बापू व शास्त्री की जयंती, स्वच्छता और सेवा की ली गई शपथ

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. इन्द्रेश चंद्र सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्षों द्वारा पूज्य बापू और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं संस्थान की वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं निःस्वार्थ सेवा की शपथ दिलाई।

rajeshswari

अपने सारगर्भित संबोधन में उन्होंने कहा, “महापुरुषों की जयंती मनाना केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि बापू के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के आदर्शों को अपने आचरण में उतारना समय की आवश्यकता है। निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करके ही हम एक सशक्त राष्ट्र और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण कर सकते हैं।” समारोह के दौरान बीटीसी की छात्राओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन-दर्शन, विचारों और राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर अपने ओजस्वी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल और मंच-सज्जित संचालन शिक्षा विभाग की छात्रा रागिनी यादव ने किया, जबकि अंत में सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस गरिमामयी आयोजन में रजिस्ट्रार नंदलाल यादव, उप-प्राचार्य अमित कुमार सिंह, शिक्षा विभाग की डॉ. नंदा द्विवेदी सहित सभी विभागों के अध्यक्ष, प्रवक्तागण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   बाबा लाट भैरव के दरबार में छाई मेंहदी की लाली, सूर्योदय पर सजेगा मौर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *